अमूल ने कुछ इस अंदाज़ में दी बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
instagram/amul_indiaबॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन ने बीते दिन रविवार "11 अक्टूबर" को मनाया अपना 78th बर्थडे। इस मोके पर उनके परिवार सहित पुरे बॉलीवुड एंड फिल्म जगत ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अमूल "द टेस्ट ऑफ़ इंडिया" डेरी कंपनी ने भी बिग बी को बेहद खास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी।
अमूल ने अपने ट्विटर एंड इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला जिस वीडियो में अमिताभ बच्चन की आल टाइम हिट मूवीज के पॉपुलर सीन्स को दर्शाया एंड बैकग्राउंड में बिग बी की हिट मूवी हम (Hum) के सांग "एक दूसरे से करते है प्यार हम" को बजाया।
instagram/amul_india
आपको बता दे की अमूल अक्सर देश के कई बड़ी हस्तियों के कार्टून बनाकर उन्हें याद करता आ रहा है। इस बार अमूल ने अमिताभ बच्चन को उनके बर्थडे पर उन्ही की फिल्मो के पॉपुलर सीन्स का वीडियो बनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
instagram/amul_india
इससे पहले अमूल ने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एंड उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा का कार्टून चित्र बनाकर उन्हें बधाई दी थी जब विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर वाइफ अनुष्का की प्रेगनेंसी की न्यूज़ दी थी.
जन्मदिन के इस मोके पर बिग बी की पोती आराध्या ने भी दादाजी को मम्मी ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा "LOVE YOU ALWAYS DADAJI💝💖✨HAPPY HAPPY BIRTHDAY MY DEAREST DADAJIIIII ❤️💝🤗🌟😘🌈🎊💐✨".
बेटे अभिषेक बच्चन ने भी पिता को खास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई देते हुए बिग बी की बचपन की फोटो शेयर की और लिखा ''हैप्पी बर्थडे बी. लव यू पा.''
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय कई फिल्मे हैं। अमिताभ अयान मुखर्जी की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmāstra) में भी दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय नजर आएंगी। इसके अलावा वे मराठी फिल्म डायरेक्टर नागराज मंजुले की फिल्म झुंड में भी काम कर रहे हैं, नागराज अपनी मराठी फिल्म सैराट से जबरदस्त चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे. अमिताभ फिल्म चेहरे में भी नजर आएंगे, इस फिल्म में वो इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।