'मिर्जापुर 2' एक्टर Priyanshu Painyuli ने की गर्लफ्रेंड वंदना जोशी के साथ शादी, देखे तस्वीरें
instagram/priyanshupainyuliमिर्जापुर 2 (Mirzapur 2) में रोबिन का किरदार निभाने वाले प्रियांशु पैन्यूली (Priyanshu Painyuli) ने बीते दिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वंदना जोशी (Vandana Joshi) के साथ देहरादून में शादी कर ली है। प्रियांशु और वंदना एक दूसरे को पिछले 7 सालों से डेट कर रहे थे। प्रियांशु ने बताया की जब वो थिएटर (Theatre) करते थे तब उनकी मुलाकात वंदना से पहली बार हुई थी और तब से ही वो एक दूसरे के अच्छे फ्रेंड बन गए थे।
instagram/priyanshupainyuli
प्रियांशु पैन्यूली ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर कर फैंस को सरप्राइज किया और लिखा "अब वंदना जोशी के साथ एक नए सफर पर...", प्रियांशु और वंदना की वेडिंग फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो चुकी है और फैंस दोनों को इस नए सफर की शुभकामनाएं देते हुए कमेंट कर रहे है।
instagram/priyanshupainyuli
प्रियांशु पैन्यूली ने एक इंटरव्यू में बताया की - "हम इस साल की शुरुआत में शादी करना चाहते थे लेकिन हमें कोई अच्छी तारीख नहीं मिल रही थी और फिर कोरोना महामारी ने जीवन में दस्तक दे दी। इसलिए हमें अपनी शादी के प्लान को बदलना पड़ा। हालांकि, हम अपनी शादी टालना नहीं चाहते थे, फिर हमने सोचा क्यों न इस साल के अंत में खुशी-खुशी शादी की जाए"
instagram/priyanshupainyuli
आपको बता दे प्रियांशु एक थिएटर एक्टर है, प्रियांशु ने मिर्जापुर 2 (Mirzapur 2) के अलावा 'भावेश जोशी सुपरहीरो', 'रॉक ऑन 2', 'हाई जैक' और हॉलीवुड फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में काम किया है और प्रियांशु की बेटर-हाफ वंदना जोशी पेशे से एक क्लासिकल डांसर और एक्टर्स है।
ये भी पढ़े
एलन मस्क (Elon Musk) बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, जाने कैसे